{"_id":"621e761a7861fd586943f71c","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2548558166","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम धाम से मनाया शिवरात्रि का पावन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम धाम से मनाया शिवरात्रि का पावन पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले भर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को ही शहर व आसपास के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। जवाहर नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की सुबह पांच बजे ही भीड़ जुटना शुरू हो गई।
महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया। भोली माता मंदिर में ॐ नमो शिवाये का जाप किया गया और भोले शंकर की आरती कर पूजा अर्चना कर सूख शांति व समृद्धि की कामना की गई।
जिले के विभिन्न इलाकों बुद्धल, कालाकोट, धर्मसाल, बथुनी कंडी आदि में भी महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास से मनाया गया। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन
सुंदरबनी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भीड़ उमड़ी
सुंदरबनी । महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि दो दिन से लोगों में उत्साह बना था। वे इस पर्व की तैयारियों को लेकर शिवालयों की सजावट में लगे थे। मंगलवार सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में जल चढ़ाने तथा पूजा अर्चना करने लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शिवकाशी आश्रम शिव पूरी में लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्राचीन महालेश्वर मंदिर गंदेह में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर गंदेह शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोगों के साथ-साथ गैर सरकारी संस्थाओं ने हलवा तथा लंगर लगाया। अन्य शिवालयों में भी महा शिवरात्रि पर लोगों ने विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किया।
मेंढर में शिव विवाह उत्सव मनाया
मेंढर। उपजिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इसके चलते मंगलवार सुबह से ही उपजिले के मंदिरों श्री हनुमान मंदिर, माता मंदिर और शिव मंदिर में शिवभक्त बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हुए। इसी तरह पूरा दिन यह सिलसिला चलता रहा।
शिव मंदिर में सनातन सभा के अध्यक्ष शाम लाल दत्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसमें शिव विवाह का आयोजन किया गया और शिव पार्वती नृत्य दर्शाया गया, जिसमें शिव पार्वती के साथ-साथ भक्तों ने भी भाग लिया। सनद रहे कि महाशिवरात्रि उत्सव मनाने के लिए शाम लाल दत्ता, पारस चंदन और देवेंद्र कुमार टंडन चार माह पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं और बाकी शिव भक्तों के सहयोग से काशीफल और खीर आदि का प्रसाद तैयार करते हैं। इस आयोजन में हर वर्ष की तरह समाजसेवक सतीश चंद्र शर्मा, बलराम शर्मा, अशोक कुमार, संजय कुमार दत्ता, विकास कुमार, विक्त्रस्म कुमार, तरलोक सिंह, गुलशन कुमार, नरेंद्र भाटिया, लवी कुमार, रोहित कुमार, हेमू शर्मा, मन्नू भसीन का सहयोग रहा।
बमबम भोले के गूंजे जयघोष
नौशेरा। आसपास के शिव मंदिरों में महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुराणिक शिव दवाला, शिव मंदिर, शिव नगर, शिव मंदिर नजदीक गड़ी माता, शिव मंदिर डींग, शिव मंदिर सेरी, शिव मंदिर लंबेड़ी व श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी की देखरेख में राजा राम मंदिर ठाकुरद्वारा खुहवाला में भी कार्यक्रम हुआ। मंदिरों में सुबह से लंबी कतार में खडे़ लोगों ने बारी-बारी भोलेनाथ की पूजा की। लंगर देर शाम तक चलता रहा। भोले के भजन पर श्रृद्धालु जमकर नाचे। सारा माहौल भक्तिमय बना रहा। शिव शंकर सेवा समिति ने लगाया लंगर, जिसका शुभारंभ मोनी जी महाराज ने किया। संवाद