फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

उल्लास के साथ मनाया गुरु रविदास जयंती, मंदिर व भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
cultural
उल्लास के साथ मनाया गुरु रविदास जयंती, मंदिर व भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को गुरु रविदास की जयंती हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। विशेषतौर पर शबद कीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शहर और जवाहर नगर गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह करीब आठ बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का माथा टेकने के लिए पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर मंदिर में माथा टेका। सुबह भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद आरती अरदास की गई। शबद कीर्तन के कार्यक्रम में गायकों व संगत ने गुरु रविदास की जीवनी पर रोशनी डाला। प्रचारकों ने उनके सत्य मार्ग की जानकारी देकर लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नौशेरा में हर्षोल्लास से मनाई रविदास जयंती
नौशेरा। नौशेरा, बरेरी, नौनयाल, मानपूर, भजनोवा, चौकी, झांगड़, नारियन, हंजाना आदि क्षेत्र में गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव बुधवार को धूमधाम से साथ मनाया गया। मंगलवार रात जागरण किया गया। बुधवार सुबह से ही गुरु रविदास के मंदिरों में सत्संग भजन कीर्तन चलता रहा। इसके उपरांत लंगर लगाया गया। सारा माहौल भक्तिमय बना रहा। गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान सेवानिवृत्त जेडईओ शमशेर सयाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महात्मा इंद्र दास आदि की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed