फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
cultural
राजोरी। देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करने और उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरी स्थित गुर्जर और बक्करवाल हॉस्टल मे गुज्जर बक्करवाल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित समारोह में एसएसपी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। संस्था के को-ऑर्डिनेटर फजल हुसैन एवं हॉस्टल के वार्डन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों के 19 गुज्जर बक्करवाल परिवारोें को सम्मानित किया गया, जिनके सदस्यों ने देश की शान और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। एसएसपी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को सर्वोच्च बलिदान करार देते हुए कहा कि हम लोग जिस हवा में सांस ले रहे हैं, ये उन शहीदों की देन है। वीर सपूतों के प्रति देश हमेशा कर्जदार रहेगा। एसएसपी ने उनसे कहा कि पुलिस विभाग उनकी हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed