नौशेरा। क्राइस्ट हाई स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस मनाया गया। सभी में उत्सव की भावना देखी गई। मुख्य अतिथि एएसपी अमित वर्मा, बीडीओ किरणदीप कौर, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एसडीपीओ जाकिर मिर्जा, थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया, प्रधानाचार्य फादर सुजीत मैथ्यू मौजूद रहे। हेड गर्ल जसनीत कौर और शिविया शर्मा ने सभा को संबोधित किया। सभी ने सांता क्लॉज के साथ केक काटा।
बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नेटिविटी का दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने देखभाल और साझा करने और चारों ओर अच्छाई फैलाने के महत्व पर जोर दिया। बच्चों ने अपनी मुस्कान और प्यारी पोशाक से खुशी बिखेर दी। सेंटा ने बच्चों को दिए उपहार, केक काटकर सभी को वितरित किया गया।