फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

हर घर और दुकान को किया गया रोशन

विज्ञापन
cultural
नौशेरा। दिवाली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिनभर खरीदारी करने के लिए मिठाई की दुकानों व गिफ्ट के साथ-साथ आतिशबाजी के स्टालों में भी भीड़ देखी गई। कुछ वर्ष पहले जो रौनक देखी जाती थी, इतनी भीड़ नहीं देखी गई। मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर दिवाली मनाई और मिठाइयां बांटी। रात को हर घर दुकान में रोशनी की गई। संवाद
विज्ञापन

सेना ने रंगों के साथ मनाई दीपावली
राजोरी। दिवाली पर सेना ने वीरवार को केरी स्थित टेंडर फीट स्कूल में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना को प्रेरित करना और सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूल जाने वाले बच्चों में रचनात्मकता की भावना बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रों से विचार व्यक्त किए। उनके बीच त्योहार के बारे में जागरूकता के स्तर में वृद्धि को दिखाया। सकारात्मक, रचनात्मक गतिविधियों में क्षेत्र के बच्चों को शामिल करने की दिशा में सेना द्वारा किए गए प्रयास की स्थानीय आबादी के पूरे स्पेक्ट्रम द्वारा अत्यधिक सराहना की गई। इस अवसर पर बच्चों में पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनमें मिठाई बांट कर दिवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई व आतिशबाजी की लोगों ने की खरीदारी
नौशेरा। दिवाली का पर्व नौशेरा व आसपास के क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी, पूजा अर्चना की गई। दिनभर खरीदारी करने के लिए मिठाई की दुकानों व गिफ्ट के साथ-सथ आतिशबाजी के स्टालों में भी भीड़ देखी गई।
कुछ वर्ष पहले जो रौनक देखी जाती थी, इतनी इस बार नहीं देखी गई। मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देकर दिवाली मनाई और मिठाइयां बांटी। संवाद
धूमधाम से मनाया दिवाली का पावन पर्व
राजोरी। दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, महिलाओं से लेकर बड़ों ने भी जमकर खुशियां मनाईं। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई व उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
घर से लेकर प्रतिष्ठान रोशनी से नहाए नजर आए। सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना के लिए लोगों ने घरों और दुकानों में लक्ष्मी और गणेश की विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना मन्नत मांगी। अंधेरा दूर कर रोशनी की ओर जाने का संदेश देने वाले पर्व दीपावली को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही माहौल बनने लगा था। शाम को सूरज ढलते ही लाइट व मिट्टी के दीयों से घर प्रकाशमय हो उठे। मंदिरों में दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं उमड़ पड़े। घर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के आगे भी दीये जलाकर मन्नतें मांगी। नौकरी व पढ़ाई के लिए घरों से दूर रहने वाले लोग भी दीपावली पर घर लौटे और परिवार के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से त्योहार मनाया और खुशी के पलों को साझा किया।
दिनभर लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही पटाखा जलाकर पर्व की खुशियां मनाने में जुटे रहे। इस अवसर पर घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी फुलझड़ियां मंत्रमुग्ध कर रही थीं। शुभ मुहूर्त के अनुसार लोगों ने शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की और उसके बाद प्रसाद का वितरण किया। दीपावली को लेकर बाजारों में पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं।
कोरोना में आई कमी के बीच जमकर की गई आतिशबाजी
पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे जिले में भी दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। दो वर्ष के बाद जिले में कोरोना के मामलों में आई कमी के चलते इस बार लोगों ने जहां खुल कर बाजारों में पहुंच कर दिवाली की खरीदारी की। इस बार लोगों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए दिवाली की खुशियां मनाई। इससे मिठाई, खिलौनों और पटाखों का कारोबार करने वालों के चेहरे भी खिल उठे।
वीरवार को सुबह से ही जिले भर के साथ ही पुंछ नगर में हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगी थी। लोग घरों एवं दुकानों को सजाने में जुट गए। जबकि बड़ी संख्या में लोग दिवाली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा था बाजारों में भीड़ बढ़ रही थी। विशेष कर मिठाई, खिलौनों और पटाखों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही थी।

इस बीच शाम ढलने के साथ ही जहां लोग घरों, दुकानों एवं अन्य कारोबारी संस्थानों में दीपमाला करने के साथ ही दिवाली की पूजा कराने में जुट गए, जिसके बाद हर तरफ आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं पटाखों के धमाके सुनाई देने लगे, जो देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed