फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

सरकार पीजी कॉलेज राजोरी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस 2021

विज्ञापन
cultural
राजोरी। पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद रैना ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नसीम अहमद, प्रोफेसर सुप्रिया गुप्ता, स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों के साथ एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शपथ के बाद स्वयंसेवकों शबीना चौधरी, सोफिया सुल्ताना और हरजोत कुमार ने देश के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका के बारे में बताया। डॉ. शकील अहमद रैना ने स्वतंत्रता के बाद पटेल की उल्लेखनीय उपलब्धियों और देश में योगदान के बारे में बात की। छात्रों से देश के विकास की दिशा में सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। डॉ. नसीम ने स्वागत भाषण दिया। सुप्रिया गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed