फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

स्वामी विश्वात्मानंद ने प्रवचन में संगत को किया निहाल

विज्ञापन
cultural
नौशेरा ठाकुर द्वारा पहुचे श्री श्री 1008 आचार्य राजगुरु महामंडलेश्वर विशवातमानंद सरस्वति महाराज
नौशेरा। ठाकुरद्वारा खुहवाला में राजाराम, शिव परिवार सहित विभिन्न मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इस मौके पर श्रीश्री 1008 राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती का नौशेरा में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विश्वात्मानंद ने प्रवचन में संगत को निहाल करते हुए कहा कि जो भगवान के प्यारे भगत होते हैं, वो अपना निवास वहीं रखते हैं, जहां भगवान की स्थापना होती है। श्रीराम चरितमानस से सामाजिक, राजनीतिक, व्यवहारिक, अलौकिक हम किसी भी दृष्टि से देखें, उपदेश देने वाला है। भगवान श्रीराम आदर्श पति, आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श पिता भी हैं। बहुत ही रसीली भगवान की लीलाएं हैं। इस जगत के अंदर सबकी इच्छा होती है कि हम उन्नति करें, उन्नति करने का उपाय यही है। हम अपनी संस्कृति को लेकर चलें, अगर हम हम अपनी संस्कृति को छोड़ देते हैं तो हमारी उन्नति नहीं होगी। इस मौके पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर इंद्र देवश्रानंद, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास व अन्य संतों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed