फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

मूर्ति स्थापना से पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
cultural
नौशेरा ठाकुर द्वारा नौशेरा से कलश यात्रा निकाली
नौशेरा। ठाकुरद्वारा में मूर्ति स्थापना से पहले खुलवाला से रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास की देखरेख में ढोल नगाड़ों बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा के आगे घोड़े पर बैठे श्रद्धालु, उनके पीछे ध्वज लिए बच्चों व युवाओं की टोलियां, महिलाएं कलश उठाए चल रही थीं। बीच में रथ पर विराजमान महामंडलेश्वर रहे। कलश यात्रा में भजन कीर्तन करते नाचते गाते श्रद्धालु मुख्य बस स्टैंड, शिव नगर से होते हुए जाबा हंजाना पुल के पास मनावर तवी से कलश भरकर नौशेरा बाजार से होते हुए ठाकुर द्वारा खुहवाला पहुंचे। भीड़ होने के कारण थाना प्रभारी पंकज शर्मा, जाकिर शाहीन मिर्जा एसडीपीओ, अमित वर्मा एडिशनल एसपी व यातायात पुलिस की व्यवस्था रही। यात्रा में म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष व विभिन्न वार्डों के पार्षद, व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा तथा एकल विभाग की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed