{"_id":"611ac68c8ebc3e42d838711b","slug":"cultural-rajouri-news-jmu241680156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबनी में धूंमधांम से मनाया गया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरबनी में धूंमधांम से मनाया गया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव
पजिला सुंदरबनी का मुख्य कार्यक्रंम सुंदरबनी नगर में स्थित लडकों के हायर सकेंडरी स्कूल में नगरपा
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
सुंदरबनी। सुंदरबनी में धूमधाम से मनाया गया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव। मुख्य कार्यक्रम लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ। इसमें एडीसी विनोद कुमार की मौजूदगी में नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
नगर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बैरीपतन तहसील मुख्यालय का कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में हुआ। बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने राष्ट्रीय ध्व्ज फहराकर परेड की सलामी ली। स्योट के हायर सेकेंडरी स्कूल चन्नी पराट में बीडीसी अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने राष्ट्रीय धव्ज फहराकर परेड की सलामी ली। तहसील के पहाड़ी क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल देवक में डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्व्ज फहराया। इसी प्रकार से हर पंचायत स्तर पर सरपंचों ने पंचायत घरों में तिरंगा फहराया। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। सुंदरबनी में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय राकेश नेगी में 69 वीं बटालियन के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।