{"_id":"611ac5228ebc3e42ba53a8af","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2416796113","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी जिले में धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी जिले में धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
राजोरी में परेड की सलामी लेते डीडीसी अध्यक्ष, उपायुक्त, एसएसपी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। डीडीसी अध्यक्ष नसीम लियाकत ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उन्होंने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे, हेल्थकेयर सुविधाओं, गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वृद्ध, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा गांवों को जोड़ने के लिए सड़क कनेक्टिविटी, बिजली और जल आपूर्ति और जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए स्व-रोजगार का मार्ग प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कई नए कॉलेज खोले गए हैं और स्कूलों को अपग्रेड किया गया है और छात्रों के लिए सबसे अच्छा संभव शिक्षण मंच उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उन्हें अपने अध्ययन में किसी भी असुविधा का सामना न हो। उन्होंने कहा कि 75000 छात्रों के बीच नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई हैं और 46198 पहाड़ी भाषी विद्यार्थियों और 36000 एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। पिछले साल 338 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है और इस साल जिला कैपेक्स बजट के तहत 919 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी गई है।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके समां बांधा। बच्चों का जज्बा इस कदर बुलंद था कि बारिश के बीच भी वो कार्यक्रम पेश कर लोगों का मनोरंजन करते रहे।