फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

आंगनवाड़ी केंद्र खुले

विज्ञापन
cultural
आंगनवाड़ी केन्द्रो मे हाजिर बच्चे
राजोरी। जिले में कोरोना के बाद लगभग 11 माह से बंद आंगनबाड़ी केंद्रों को अब खोल दिया गया है। तीन दिन के अंदर मिड डे मील की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जिले में 1,669 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जो कोविड़-19 के चलते बंद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिड डे मील का सूखा राशन घर-घर पहुंचाने में योगदान दिया। कई कार्यकर्ताओं ने कोविड़-19 के निर्देशों का पालन करते हुए पका भोजन भी लोगों तक पहुंचाया। स्कूल खुलने के साथ अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने का फैसला किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पंचायतों के पास अन्य राशन के लिए फंड हैं। अभी उनके पास चावल के लिए फंड नहीं आया है। केंद्रों को फिर से खोलने के फैसले के साथ यह भी सुनिश्चित किया गया कि केंद्र में स्वच्छता, स्वच्छ शौचालय, साफ पानी आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं जाएं ताकि किसी को समस्या न झेलनी पड़े। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभी उनके पास चावल नहीं आएं हैं जिस वजह से मीड डे मील नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed