फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

गुर रविदास की दी शिक्षा पर चलें

विज्ञापन
cultural
संगत मे बैठे डीसी राजोरी राजेश कुमार शवन व अन्य
नौशेरा। सतगुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमेें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्र में ट्रैक्टर में गुरु के चित्रों को सजाया गया। साथ ही बैंड बाजे, ढोल नंगाड़े के साथ भजन कीर्तन किया गया। गुरु का गुणगान करते हुए बरेरी के बाजार से होते मुख्य बस अड्डे से होते हुए शोभा यात्रा सैन्य मैदान पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह स्टाल लगाए गए। श्रीश्री 108 गुरु दीप गिरि महाराज रथ में बैठ शोभायमान हो रहे थे। संगत को प्रवचन से निहाल करते हुए गुरुदीप गिरि महाराज ने कहा कि शराब कितनी भी अच्छी हो, उसका सेवन न करें। चाहे ऊंच पद पर रहो। चाहे मेहनत मजदूरी करो, अच्छा बन कर रहो, गुरु की दी हुई शिक्षा पर चलें।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने कहा कि इस आयोजन के लिए स्वामी गुरु दीप गिरि, जिला व उपजिला प्रशासनिक टीम, मैनेजमेंट कमेटी, संगत के बीच मुझे आने का मौका मिला। मैं खुश किस्मत हूं संत गुरु रविदास के पैगाम देश में नहीं पूरे संसार में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी सुखदेवसिंह समयाल, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल, एसडीपीओ जाकर शाहीन मिर्जा, थाना प्रभारी अमित सिंह आदि की मौजूदगी रही। 27 फरवरी को गुरु रविदास मंदिर बरेरी में सतगुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम किया जाएगा। शोभा यात्रा नोनयाल, चौकी, झांगड़, नारिया, मानपुर, भजनोवा, दबड, हंजाना से होकर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed