फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural news

Rajouri News: राजोरी दिवस पर नाटक के मंचन से दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
cultural news
राजोरी। रंगमंच थियेटर ग्रुप ने राजोेरी दिवस पर जिला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से एक ऑडिटोरियम में नाटक ''राजोेरी...राजाओं की धरती'' का मंचन किया।
विज्ञापन

नाटक में रंगमंच थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने राजोेरी के लोगों के दर्द को दर्शाया, जो 1947-48 में पाकिस्तानी सेना की ओर से राजोेरी पर कब्जा करने के दौरान लोगों को दिया था। इस रक्तपात में हजारों निर्दोष लोग मारे गए थे। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, कैप्टन आरआर राणे और कई अन्य बहादुर सैनिकों और जवानों के नेतृत्व में भारतीय सेना ने लोगोंे की मदद से 13 अप्रैल 1948 को राजोेरी पर फिर से कब्जा कर लिया था। नाटक की पटकथा लेखक, अभिनेता और गायक भारत भूषण वैद ने लिखी है। उन्होंने नाटक में मुख्य भूमिका भी निभाई है। रंगमंच थियेटर ग्रुप के संस्थापक और निर्देशक विशाल पहाड़ी ने नाटक का निर्देशन किया। रंगमंच के संयोजक विक्रांत इत्तन वर्मा ने नाटक को सफल बनाने के लिए मंच पर काफी मेहनत की। जिन कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया, उनमें विक्रांत इत्तन वर्मा, अमित सिंह बरवाल, अनिल शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, अशोक शर्मा, सृष्टि वैद, नीतू दत्ता, रिया, कनिश पुरी, नवाजिश नबी, ओजस्वी, तन्मय, खुशी, आशु शर्मा व दिव्या शर्मा शामिल हैं। इस अवसर पर सेना के जीओसी, उपायुक्त अभिषेक शर्मा, एसएसपी गोरव सिकरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed