{"_id":"67e46134a64bc13bcb0169ff","slug":"cultural-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104219-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: ईद पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: ईद पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश
विज्ञापन
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने डीसी कार्यालय में जिले में शब-ए-कद्र, जमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की। इसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में उचित सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइटों की भी समीक्षा की और उन्हें खराबी को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। डीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर राशन वितरण पर जोर दिया।
समारोह के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जांच टीमों को मटन, चिकन, पनीर, फल और सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता और मूल्य निर्धारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।