फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   University placement center can become : Mufti

प्लेसमेंट सेंटर बन सकते हैं विश्वविद्यालय : मुफ्ती

Tue, 03 Nov 2015 01:28 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
University placement center can become : Mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सोमवार को राजोरी दौरे के दौरान बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय  का दौरा कर कन्याओं के होस्टल का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उनके साथ हज एवं ओकॉफ मंत्री एआर वीरी, सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, राजनीतिक सलाहकार प्रो. अमिताभ, सेक्रटरी एमएच मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। सीएम ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. जावेद मसरत के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में जॉब प्लेसमेंट सेल को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विवि उद्योगों के लिए प्लेसमेंट सेंटर के तौर पर विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया। सीएम ने राजोरी में बनाए जाने वाले मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत को पूरा करने के लिए नर्सिंग कालेज खोलने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने विवि में माडर्न गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के मकसद से सीएम ने परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को लाने-ले जाने के लिए बसें चलाई जाएं। विवि से सीएम सभी मंत्रियों सहित जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह की पवित्र जियारत पर पहुंचे। उन्होंने जियारत पर माथा टेककर राज्य में अमन और विकास के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed