{"_id":"592492434f1c1ba93e5361c6","slug":"scooter-rider-dies-of-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, सुंदरबनी।
Updated Wed, 24 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी के गंाव स्योट में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर मंगलवार को स्कूटी तथा टवेरा की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरबनी के साथ लगते गांव रायसिलयोट से राजेश कुमार पुत्र गुरां दित्ता स्कूटी (जेके11बी-8609) पर सवार होकर स्योट की तरफ जा रहा था कि स्योट पहुंचने से पहले ही सामने से आ रहे टवैरा (जेके02बीबी-2317) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के शव को धर्मसाल पुलिस ने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टवेरा तथा स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। टवेरा चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। अभी वह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन