{"_id":"8a27e690e6bc59fca4ebe04cab9bea27","slug":"protest-against-water-problem-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई सुचारु रखने के तमाम दावे तो किए जाते हैं लेकिन इन दावों से उलट शहर के दस्सल पोठा में पिछले एक महीने से पेयजल की सप्लाई ठप है। सप्लाई बंद होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से इलाके में पानी की सप्लाई बंद है लेकिन पीएचई विभाग के किसी अधिकारी ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली। कई बार इस बारे में एक्सईएन को बताया गया लेकिन उन्होंने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
मजबूरन लोगों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई ठप होने से उन्हें रोजाना कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस ठंड में रोजाना सुबह लोगों को दूर जाकर प्राकृतिक संसाधनों से पानी लाना पड़ता है। लेकिन पीएचई के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
सप्लाई ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों और आफिस जाने वालों को हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई शुरू करने की गुहार लगाई। इस दौरान भोला राम, अशोक कुमार, रशीद अहमद, जाकिर अहमद आदि मौजूद रहे।