{"_id":"d0bb9ae12c7ea31353758d67df17f5c0","slug":"hostel-building-will-soon-for-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स होस्टल के लिए जल्द बनेगा भवन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्ल्स होस्टल के लिए जल्द बनेगा भवन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में से शहर में उच्च शिक्षा प्राप्त करने आने वाली पहाड़ी भाषी समुदाय के कन्याओं की सुविधा के लिए पहाड़ी होस्टल का गठन करीब चार वर्ष पहले किया गया था।
विज्ञापन
चार वर्षों से होस्टल एक किराए के भवन में चल रहा है, जहां कन्याओं को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कन्याओं के होस्टल के लिए जल्द ही नए भवन का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इस बात की घोषणा पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप राज गुप्ता ने की।
विज्ञापन
वीसी ने बोर्ड के सदस्य अविनाश जस्याल, ताजीम डार, दिनेश शर्मा, राजिंद्र गुप्ता आदि के साथ होस्टल का दौरा कर कन्याओं को पेश आ रही समस्याओं को जाना। वीसी व सदस्यों ने कन्याओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं को जल्द दूर करने व उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर होस्टल की वार्डन सयिदा डार ने वीसी को बताया कि होस्टल में काम कर रहे अस्थायी कर्मियों को पिछले करीब नौ महीनों से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन के कर्मियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीसी ने जल्द बकाया वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया।