{"_id":"ebdfd12776cdc332f3c5b0fb30065ebc","slug":"crime-control-priority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता होगी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता होगी'
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के नव नियुक्त एसएसपी राजेश्वर सिंह ने पदभार संभालते ही जिले को अपराध एवं नशीली दवाओं से मुक्त बनाने को अपनी प्राथमिकता बताई है।
बुधवार को एसएसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक रिश्तों में बेहतरी लाना क्राइम कंट्रोल के लिए बेहद जरूरी है। यह भी कहा कि शहर में करीब 12 अतिसंवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टावर खड़े किए गए थे। पांच टावरों पर कैमरे लगाए गए थे।
बाकी सात टावरों पर सीसीटीपी कैमरे लगाकर शहर की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिले भर में नशीली दवाओं के कारोबार करने वाले दवा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़कर उन्हें धर दबोचा जाएगा।
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम करने के लिए भी कड़े कदम उठाने की बात कहते हुए एसएसपी ने कहा कि शहर में बनाए गए वूमेन सेल को मजबूत बनाया जाएगा। बीजीएसबी विवि के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को जल्द पूरा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात भी कही।