फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   नाका तोड़ भागने वाले 3 पशु तस्कर दबोचे

नाका तोड़ भागने वाले 3 पशु तस्कर दबोचे

Thu, 18 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नाका तोड़ भागने वाले 3 पशु तस्कर दबोचे
राजोरी। नाके पर पुलिस जवानों को कुचल कर भागने वाले तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 पशुओं को मुक्त कराया है। एसएसपी युगल मनहास के अनुसार कालाकोट के सोलकी इलाके में पुलिस ने विशेष नाका लगा रखा था। तभी सामने से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी ने जब पुलिस नाका देखा तो वाहन वापस करने लगे। वाहन चालक ने नाके पर खड़े पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास किया व वहां से भाग निकले। पुलिस जवानों ने अन्य नाकों पर संदेश भेज बोलेरो का नंबर बता दिया। धर्मसाल पुलिस थाने की टीम ने एसएचओ अमित सिंह की अगुवाई में वाहन का पीछा किया व कड़ी मेहनत के बाद उसे पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की जांच करने पर पाया कि उसमें बड़ी बेरहमी से दो पशुओं को लादा हुआ था। पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों इम्तियाज अहमद, जहीर अब्बास, मोहम्मद यूनिस निवासी मेंढर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed