फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल 7 युवकों को भेजा जेल

गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल 7 युवकों को भेजा जेल

Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल 7 युवकों  को भेजा जेल
राजोरी। नशीली दवाओं की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़ी गई मुहिम के तहत पुलिस ने मंगलवार को सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसएसपी युगल मनहास के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी युवक नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त थे और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे। युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की और मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी के अनुसार डीआईएसपी मुख्यालय गोविंद रतन और डीईएसपी ऑपरेशन सुखदेव सिंह की देखरेख में एसएचओ ताहिर खान के नेतृत्व में पुलिस ने थन्ना मंडी के करयोट निवासी इम्तियाज अहमद, आमिर संबयाल, खेवरा के राहिल शर्मा, ठंडी कस्सी निवासी अजय कुमार, डन्नीधार निवासी मोहम्मद सफीर, जवाहर नगर निवासी विक्की शर्मा, धनोर निवासी मोहम्मद बशारत को गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed