फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   संदिग्ध मौत

संदिग्ध मौत

Wed, 25 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध मौत
राजोरी। जिले के मंजाकोट क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सरूल नाले पास से बरामद हुआ है। उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले की थन्ना मंडी तहसील के शाहदरा शरीफ निवासी उल्फत बेगम कुछ दिन पहले मंजाकोट में मायके में रहने आई थी। सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने उसके शव को मंजाकोट के सरूल नाले के पास पड़ा देखा। लोगों की तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस व परिवार को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों के एक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत यानि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके उसका शव नाले मेें लाकर फेंका गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed