फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   कुख्यात चोर गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान किया बरामद

कुख्यात चोर गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान किया बरामद

विज्ञापन
कुख्यात चोर गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान किया बरामद
राजोरी। जिला पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं की गुत्थी सुलझाते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस चौकी सिटी में चोरी के कुछ मामलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को चोरी के आरोप में पकड़ा। कड़ी पूछताछ के दौरान शहर के वार्ड आठ निवासी जावेद अहमद ने अपना जुर्म कबूला व कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कही। पुलिस ने कुख्यात चोर के कब्जे से लाखों की चोरी की संपत्ति भी बरामद की है। उसके पास से पांच गैस सिलेंडर, दो मोबाइल फोन, दो पंप मोटर, दो राइस कुकर, कुछ कंबल और अन्य घरेलू किचन का सामान बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए जावेद के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed