फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   सड़क हादसे में 1 की मौत

सड़क हादसे में 1 की मौत

Tue, 27 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 1 की मौत
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के मैगी मोड़ में एक ओवरलोडड टेंपो के सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई व 21 यात्री घायल हो गए। टेंपो में सवार डन्ना गांव के लोग किसी विवाह समारोह से लौट रहे थे। वे सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टेंपो नंबर जेके-12-2495 पुंछ से थन्नामंडी की ओर आ रहा था। टेंपो जब थन्नामंडी के मैगी मोड़ पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क से फिसल कर करीब 30 फुट नीचे खाई में गिर कर पेड़ों में फंस कर रुक गया। टेंपो में क्षमता से अधिक करीब 10 यात्री बैठे थे। टेंपो के गिरते ही चीख पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने सेना की मदद से सभी को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। थन्नामंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला नजीरा बेगम (60) को मृत लाया करार दे दिया। दूसरी तरफ उपचार के दौरान तस्वीर अख्तर की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार सलीमा कौसर, फैजान अहमद, सफूरा अख्तर, रुखसाना कौसर, तस्लीम अख्तर, सफीना कौसर, उजमा अख्तर, शकीला बेगम, सलमा कौसर, मोहम्मद सलीम, असद हुसेन, शहनाज अख्तर, रूबैया कौसर, परवीन अख्तर, शमीम अख्तर, रशीदा बेगम, मोहम्मद सलाम, हमद हुसेन, जाहिदा परवीन, अहमद रजा, अजीम बेगम का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार सभी की हालत में सुधार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
पेड़ों के झुंड से टला बढ़ा हादसा
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टेंपो सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से पहले पेड़ों के एक झुंड से जा टकराया व वहीं रुक गया। यदि पेड़ न होते तो टेंपो सैकड़ों मीटर गहरी खाई में गिरता तो बहुत बढ़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed