{"_id":"6261b71196741f2a2a3348bf","slug":"crime-rajouri-news-jmu2582577188","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 महीनों में राजोरी में हुईं छह विस्फोट की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 महीनों में राजोरी में हुईं छह विस्फोट की घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सितंबर 2020 से लेकर आज तक राजोरी जिले के विभिन्न इलाकों में छह विस्फोट हुए। जिनमें से एक मंगलवार को कोटरांका शहर के आसपास हुआ था। इसमें एक दंपती घायल हुए। इसके अलावा राजोेरी शहर में भाजपा नेता के घर पर एक ग्रेनेड विस्फोट और राजोरी-जम्मू, पूंछ हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर आईईडी प्लांट करने की घटनाएं शामिल हैं, लेकिन राजोेरी पुलिस ने अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने या पता लगाने में विफल रही है।
16 अप्रैल को राजोेरी पुलिस ने शहर के आसपास के क्षेत्र राजोेरी-छावा लिंक रोड पर लगाई गई एक आईईडी बरामद की थी और निष्क्रिय किया था। 26 मार्च को भी राजोरी के कोटरंका में पुलिस थाने के पास दो आईईडी विस्फोट किए गए। अगस्त 2021 में राजोेरी शहर के वार्ड पांच में जसवीर सिंह नामक भाजपा नेता के घर में एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। जिसमें उनका नाबालिग भतीजा शाहिद हुआ था और परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए थे। साल 2021 में 5 जून की रात को राजोरी पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले अन्दरोला-चकली गांव की महिला सरपंच सुषमा कुमारी और उनके परिवार के घर के बाहर एक विस्फोट हुआ था। जिसमें सभी लोग बाल-बाल बचे थे। जनवरी 2021 के महीने में राजोरी के मैरा गांव में काली माता मंदिर की चहारदीवारी के बाहर धमाका हुआ था। सितंबर 2020 में इसी गांव (मैरा) में एसएसपी के भाइयों के आवासीय परिसर के अंदर एक शक्तिशाली विस्फोटक फेंका गया था। जिसमें काफी नुकसान पहुंचा था, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे थे। राजोेरी जिले में कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय हैं और जिले में शांति भंग करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्र विरोधी तत्वों को धर दबोचने में विफल हैं।