{"_id":"61390af18ebc3e744630e51e","slug":"crime-rajouri-news-jmu2432282181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी के जानकारों से पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी के जानकारों से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। उपजिले में मंगलवार को बरामद हुई 1.64 करोड़ रुपये की रकम को लेकर पुलिस लगातार छानबीन में जुटी है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है जो आरोपियों को जानने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में आरोपी मंजूर अहमद के भाई सिकंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मंगलवार को नारको टेरर के खिलाफ कामयाबी हासिल करते हुए नौशेरा नियंत्रण रेखा से सटे गांव सरयाह से दो बैग में रखे 1.64 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। दोनों बैग स्थानीय नशा तस्कर मंजूर अहमद के बताए जा रहे हैं। मंजूर के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की गठित स्पेशल रेड टीम छापामारी कर आरोपी के जानकारों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में नशा तस्कर मंजूर के भाई सिकंदर को नंगल (पंजाब) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किए गए रुपये का प्रयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था।
इससे पहले भी पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस की साझा कार्रवाई में नशा तस्कर मंजूर के घर से 29.60 लाख रुपये बरामद किए गए थे। एसएसपी राजोरी शीबा नबी ने पत्रकार वार्ता कर मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।