फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

राजोरी मैं 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से दहशत

विज्ञापन
crime
युवक की निर्मम हत्या के बाद जम्मू2-पुंछ मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
राजोरी। जिले के चकली धनवा क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया जब 25 वर्षीय युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मृत युवक के जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उसे देखने के बाद लोगों में और भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चकली धनवा निवासी अंकुश शर्मा (25) पुत्र बचन शर्मा मंगलवार की रात घर में सो रहा था। आधी रात को करीब 1 बजे नकाबपोश लोग उसके घर में घुसे और तेजधार हथियार से उसका गला काट डाला। मृतक की बहनों ने बताया कि रात को करीब 1 बजे भाई के कमरे से कुछ आवाज आई, तो उन्होंने उस ओर देखा और पाया कि कुछ नकाबपोश लोग हाथों में चाक़ू जैसे हथियार पकड़े भाग रहे थे। अंधेरा होने के कारण वे उन्हें पहचान नहीं पाए। भाई के कमरे में जाकर देखा तो उसे खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह होते ही करीब 7 बजे मृतक के परिजन व गांव के अन्य लोगों ने जम्मू-पुंछ हाईवे जाम करके जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्ममता से की गई हत्या के मामले में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी विवेक शेखर और एडिशनल डीसी सचिन देव सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन प्रदर्शनकारी परिजनोें ने उनकी एक न सुनीं। इसके साथ ही एसएसपी शीमा नबी कस्बा मौके पर पहुंचीं और लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (सिट) गठित करके मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 7 घंटे बाद मौक़े पर पुहंचे उपायुक्त राजेश के. शवन ने आश्वासन दिया कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी और पुलिस भी अपना काम करके जल्दी ही आरोपियों को सामने लाएगी। उपायुक्त और एसएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और सभी की आंखें नम देखी गईं।
-----
स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन कर शुरू की जांच
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद कुमार की अगुवाई में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है, ताकि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जा सके।
-शीमा नबी कस्बा, एसएससी
-------
तो बुझ गया घर का आखिरी चिराग
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकुश शर्मा परिवार का इकलौता बेटा था। घर की सारी गुजर बसर उसी पर निर्भर थी। तीन बहनों और बुजुर्ग माता-पिता को रोज कमाई करके वही खिलाता था। वह घर का आखिरी चिराग था, जिसके बुझने के बाद परिवार अब बिल्कुल बेसहारा हो गया है। उन्हें नहीं मालूम कि भविष्य में उनके साथ क्या होगा।
-----
11 अक्टूबर को होनी थी युवक की शादी
मृतक अंकुश के परिजनों ने बताया कि कुछ ही माह पहले उसकी सगाई जिले के बुद्धल तहसील के केवल गांव निवासी एक पूर्व सैनिक की बेटी से हुई थी। इसी साल 11 अक्टूबर को दोनों का विवाह होना तय पाया गया था, लेकिन विवाह से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई, इसका किसी को भी यकीन नहीं हो रहा।
------
एसएसपी को देखा तो गले लगकर रो पड़ी मां
एसएसपी शीमा नबी कस्बा जब घटनास्थल पर पहुंचीं तो मृतक की मां ने उसे देखकर गले से लगा लिया और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके इकलौते बेटे के हत्यारों को जल्द उनके सामने लाया जाए। उन्हें बताया जाए कि किस जुर्म की सजा उनके बेटे को मिली है। एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस अपना कार्य ईमानदारी से करेगी और निष्पक्ष जांच करके हत्यारों को जल्द बेनकाब किया जाएगा।
-------
उपायुक्त के प्रति लोगों में देखा गया रोष
उपायुक्त राजेश कुमार शवन जब 7 घंटे के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा देखने बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने पहले तो उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रोष प्रकट करते हुए बताया कि उद्घाटन करने तो उपायुक्त पहले पहुंच जाते हैं, लेकिन 7 घंटे का इंतजार करने के बाद मृतक के परिवार वालों से मिलने उपायुक्त कापी देर से आए हैं।

-----
जिले में इससे पहले नहीं देखी गई इस तरह की हत्या
प्रदर्शनकारी लोगों और गांव को लोगों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले राजोेरी में इस तरह की निर्मम हत्या का पहले कोई भी मामला नहीं देखा है। हत्यारों ने इतनी बेरहमी से युवक का गला काटा है, कि शव देखकर पत्थर भी पिघल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed