फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

राजोरी पुलिस ने महिला की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की सुलझायी

विज्ञापन
crime
फाइल फोटो
राजोेरी। पुलिस ने 16 नवंबर 2020 को संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक महिला की मौत की गुत्थी को सुलझाया लिया है। मामला सुंदरबनी से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने उसके पति को ही पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2020 को सुंदरबनी के वार्ड-4 निवासी शंकर शर्मा की पत्नी रूपाक्षी शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में 174 का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतका के ससुराल वालों की शव का पोस्टमॉर्टम न कराने की कोशिश के बाद सुंदरबनी में शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक बोर्ड से किया गया। घटनास्थल का पता भी लगाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए सब एसडीपीओ नौशेरा जाकिर शाहीन मिर्जा और एसएचओ सुंदरबनी संजीव सलाथिया की अगुवाई में एडिशनल एसपी नौशेरा गिरधारी लाल शर्मा की देखरेख में एक विशेष जांच दल गठित किया गया। टीम ने मामले की जांच प्रोफेशनल तरीके से की। सभी कथनों, साक्ष्यों, परिस्थितियों और कानूनी पहलुओं पर ध्यान दिया तो संदेह की सूई मृतका के पति शंकर शर्मा की ओर मुड़ गई। उसे हिरासत में लिया गया। वहीं मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के कारण महिला की मौत की बात सामने आई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसके पति को पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुंदरबनी थाने में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महिला की संदिग्ध मौत के बाद सुंदरबनी में लोगों ने धरने प्रदर्शन कर मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग की थी। मृतका के परिजनोें और अन्य लोग शुरू से ही कह रहे थे कि उसके पति ने महिला की हत्या की है उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed