फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime news

दोस्त के घर फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव

विज्ञापन
crime news
राजोरी। पुंछ जिले के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की राजोरी में दोस्त के घर मौत से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। उसका शव राजोेरी के वार्ड नंबर आठ में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक इफ्तखार अहमद पुत्र मंजूर हुसैन मेंढर तहसील के अडी का रहने वाला था और पुंछ में जिला पुलिस लाइन में तैनात था। इफ्तिखार के राजोेरी शहर निवासी संजय शर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध थ। संजय भी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वह विजयपुर में प्रशिक्षण ड्यूटी पर है। बताया जा रहा है कि इफ्तखार अहमद राजोरी में अपने दोस्त संजय के घर अक्सर आता था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीरवार सुबह करीब आठ बजे इफ्तखार संजय की गैरमौजूदगी में उसके घर पहुंचा। उसने परिवार से कुछ देर आराम करने की बात कही। उसने संजय के परिवार वालों से कहा कि एक हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद संजय के भाई अनिल ने इफ्तखार को जरूरी चीजें देकर एक कमरे में आराम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे संजय का बेटा स्कूल से आया। वह उस कमरे में पहुंचा, जहां इफ्तखार था। उसने इफ्तखार को फंदे से लटकते देखा। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दानिश डार के नेतृत्व में पुलिस संजय के घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

सब इंस्पेक्टर दानिश डार ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि जांच में हर पहलू शामिल होंगे और जल्द कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed