{"_id":"61e9c0adb86ce022d91ce20b","slug":"crime-news-rajouri-news-jmu2522906197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में लगी निजी कंपनी पर अवैध खनन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में लगी निजी कंपनी पर अवैध खनन का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोेरी में पुलिस ने राजोेरी-थन्नामंडी--बफलियाज सड़क को चौड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना में लगी एक निजी कंपनी के खिलाफ अवैध खनन के लिए मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश अनुसार निजी कंपनी धरम राज कान्ट्रैक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सीमा सड़क संगठन द्वारा राजोेरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए लगाया गया है। कंपनी को थन्नामंडी में नदी से उत्खनन, डंपर और अन्य मशीनरी का उपयोग करके अवैध खनन में लिप्त पाया गया।
कंपनी ने नदी के तल को खराब कर दिया है, जिससे पारिस्थितिक असंतुलन भी हो रहा है। कंपनी ने प्राकृतिक स्रोत से आरबीएम को अवैध रूप से निकाला और गांव प्लांगर में अवैध रूप से स्थापित स्टोन क्रशर द्वारा उसे प्रयोग किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रशर स्थल पर लगभग 70/80 हजार मीट्रिक टन सामग्री का भारी स्टॉक भी पाया गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए थन्नामंडी पुलिस द्वारा रणनीति तैयार की गई थी। इसमें थन्नामंडी थाना के एसएचओ मोहम्मद शौकत के नेतृत्व में पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। विशेष इनपुट पर सख्ती से कार्रवाई की और एक डंपर जब्त कर लिया। मामले में जांच जारी है।