{"_id":"67f191d21f3d6c8c450b40e8","slug":"crime-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104325-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
राजोरी। पोंडा नाका निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि कोटरंका के पोंडा नाका (पीडी) निवासी शफकत अली पुत्र मोहम्मद दीन का शव एक ओक के पेड़ की शाखा से लटका हुआ पाया गया। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वह घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
इसकी पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, परिवार के लोगों ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए न्याय की मांग की है। मृतक के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को किसी काम के लिए घर से निकल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अपने स्तर पर तलाश किया गया लेकिन सुबह उसका शव पेड़ से लटकता पाया गया।
उन्होंने बताया उसकी हत्या करके शव को किसी पेड़ से लटका कर आत्महत्या का नाम देने की कोशिश की गई है। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।