फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime news

Rajouri News: वाहन खाई में गिरा, बच्चे की मौत, छह घायल

विज्ञापन
crime news
कार हादसे में घायल वाहन चालक।
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के नेड़ियां में सोमवार देर शाम को एक गाड़ी खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और पांच बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां से चालक और पांच बच्चों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में मारे गए बच्चे की पहचान 12 वर्षीय मोहम्मद तौफिक पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी गगरियां के रूप में हुई है। छह घायलों की पहचान 14 वर्षीय दाउद पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी गगरियां, 26 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल अहद निवासी गगरियां चालक, 12 वर्षीय मोहम्मद हाफिज पुत्र मोहम्मद शबीर निवासी गगरियां, 10 वर्षीय फरजान अहमद पुत्र शबीर अहमद निवासी गगरियां, पांच वर्षीय इरफान अहमद पुत्र मोहम्मद इब्राहीम निवासी गगरियां और 18 वर्षीय इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद अब्राहम निवासी गगरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टाटा मोबाइल नंबर जेके 14 मंडी से नेड़ियां में दुकानों पर टाॅफियां आदि सामान की बिक्री के लिए जा रही थी। बीच रास्ते में ईद मनाने के बाद नेड़ियां घूमने पैदल जा रहे छह बच्चे भी उसमें सवार हो गए। जैसे ही वाहन नेड़ियां क्षेत्र में पहुंचा तो वह चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed