{"_id":"684f3664757d5c96df030a09","slug":"crime-news-rajouri-news-c-10-1-jmu1041-637388-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के सलानी न्यू बस अड्डे पर रविवार को किशोरी ने सूखतोई नदी में पुल से छलांग लगा दी। वह बेहोश हो गई और टांगें टूट गई हैं। जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
पुलिस के अनुसार, पुंछ के मेंढर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने सलानी पुल से छलांग लगा दी। उसके परिजन भी साथ थे। बच्ची के छलांग लगाते ही परिजन ने शोर मचा दिया। बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल किशोरी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और जीएमसी राजोरी पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी की टांगें टूट गई हैं। सिर व चेहरे पर गहरे घाव हैं। हालत को गंभीर देख जम्मू रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान देर शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही