{"_id":"61ae7a95f4be8a38bc6ee0ae","slug":"crime-jammu-kashmir-rajouri-news-jmu249317437","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में धमकी भरे पोस्टर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में धमकी भरे पोस्टर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के अजमताबाद गांव में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर मिलने से लोगों में डर का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के दो पोस्टर मिले हैं। सीमा से जुड़े थन्नामंडी के अजमताबाद गांव में धमकी भरे पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पोस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे पोस्टर पर उर्दू में लिखा है कि अमेरिका, रूस के बाद अब हिंदुस्तान की बारी है। वादी जन्नत कश्मीर भारतीय सूरमाओं का कब्रिस्तान बनने वाला है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि स्थानीय स्तर पर भी इस काम में कोई शामिल है या नहीं।
कुछ माह से थन्नामंडी में आतंकी वारदातों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। थन्नामंडी के पंगाई, देरा की गली के जंगलों में आतंकी देखे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन, थन्नामंडी में मारे गए आतंकी और पकड़े गए हथियार गोला बारूद इस बात तो साबित करता है कि पाकिस्तान फिर से आतंकवाद को जारी रखने की साजिश रच रहा है। 19 अगस्त को थन्नामंडी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ शहीद हो गए थे, जबकि 6 अगस्त को थन्नामंडी बेल्ट में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के दो आतंकी मारे गए थे। किला वसल्लम बड़ी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।