फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

स्कूलों को फिर से खुलना डीडीसी राजोरी ने बैठक कर दिए निर्देश

विज्ञापन
corona
छात्रा की स्क्रीनिंग टेस्ट करते शिक्षक।
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने और स्कूलों के फिर से खुलने पर ऑफलाइन कक्षा के दौरान एसओपी का उचित पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वह जिले में स्कूलों को फिर से खोले जाने के बाद स्कूलों की तरफ से किये गए बंदोबस्त की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उक्त आयु वर्ग के सभी बच्चों को जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक का टीका लगाया जाए। उन्होंने वायरस के संचरण के जोखिम से बचने के लिए नियमित अंतराल पर छात्रों के आरएटी कोविड परीक्षण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्कूलों के बाहर छात्रों की अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन और प्रवर्तन विभागों को निर्देश जारी किए गए। इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को छात्रों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया। कोविड प्रोटोकॉल के सख्त पालन का आह्वान करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और कर्मचारियों द्वारा सभी एसओपी का पालन किया जाए। पीडीडी और जल शक्ति विभाग को सभी शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल और बिजली आपूर्ति सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित एडीसी और एसडीएम स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों का नियमित दौरा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्कूलों के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
स्कूल खुलने से विद्यार्थियों में खुशी
थर्मल स्क्रीनिंग के साथ स्कूलों को भी किया सैनिटाइज
नौशेरा। कोविड-19 के चलते स्कूलों को बंद रखा गया। दो वर्ष बाद विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों को खोले जाने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार को छात्र-छात्राओं की कम हाजिरी रही।
कोविड-19 के एसओपी पर स्कूलों में कड़ी व्यवस्था की गई। छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे। 11वीं कक्षा की छात्रा परमजीत कौर, कुंजन साहनी, 12वीं की आयुषी चौधरी, कामना चौधरी ने बताया कि स्कूल खुलने पर हमें बड़ी खुशी है। जो स्कूल में शिक्षा मिलती है। वो घर में नहीं मिल पाती। लगभग एक माह तक हमारी परीक्षा है। स्कूल में पूरी तैयारी करेंगे। न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, टीएमपी हायर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज, डिग्री कॉलेज आदि में पहुंचे छात्र-छात्राएं, 9वीं कक्षा से ऊपर के बच्चे स्कूल पहुंचे।

इस संबंध में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल गुजराल ने बताया कि सरकार के मुताबिक सोमवार को स्कूल खोले गए। पहले दिन बच्चे कम आए। स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। स्कूल में सैनिटाइज किया गया है। समय का सदुपयोग करें, जो सिलेबस बचा है, उसे पूरा कर टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed