फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में दो हत्याओं में से एक हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले के बुद्धल के तरगायी इलाके में शनिवार को और शहर से सटे फतेहपुर में हत्या के दो मामले में से एक को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। हत्या में शामिल सगे भाई व दो भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि फतेहपुर में मोहम्मद हाफ़िज की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या की खबर लगते ही एसएचओ फरीद अहमद ने डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद कुमार और एएसपी विवेक शेखर शर्मा की अगुवाई में जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कुछ घंटों में ही हत्या में शामिल हाफ़िज के भाई मोहम्मद शरीफ और दो भतीजों सईद अहमद और तनवीर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण पुराना पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर बुद्धल के तरगाई इलाके में सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी तक हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही इस हत्याकांड को भी सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed