फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी मे सपताहिक पाबंदियों का दिखा मिला जुला असर

विज्ञापन
corona
राजोरी के बुद्धल मे बिशेष नाका लगा कर कोरोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मियों - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत पाबंदियों का शनिवार को पहले दिन मिला जुला असर देखने को मिला। हालांकि सख्ती न होने के कारण शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गली मोहल्लों के साथ शहर के बाहर पड़ने वाले क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, केवल जरूरतमंद ही मोटरसाइकिल और पैदल आते-जाते रहे। सवारियों के अभाव के कारण यात्री वाहन भी नहीं चले। लॉकडाउन के चलते शहर में फल-सब्जी, दूध और किराना की दुकानें सामान्य रूप से खुलीं, लेकिन अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। इसके विपरीत शहर के गली मोहल्लों में स्थित दुकानें जो कि सुबह बंद हुई वह शाम होते-होते एक बार फिर से खुल गई। शहर के बाहरी इलाकों में दुकानें खुली रहीं। आसपास के इलाकों गली मोहल्लों में खुली दुकानों में सामान्य रूप से कारोबार होता रहा। दुकानदारों में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि पूरे देश में कोरोना के घटते मामलों के बाद साप्ताहिक पाबंदियां क्यों नहीं हटाई जा रहीं।
विज्ञापन

-----
राजोरी में कोरोना पॉजिटिव 24 नए मामले आए सामने
शनिवार को राजोरी में कोरोना पॉजिटिव 27 नए मामले सामने आये हैं। जानकारी के अनुसार जो नए 27 पॉजिटिव मामले शनिवार को सामने आये हैं, उनमें मंजाकोट से 8, दरहाल से 7, कालाकोट से 4, नौशेरा से 2 और कोटरंका से 3 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जिले भर में कोरोना सैंपलिंग का सिलसिला युद्धस्तर पर जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें विशेष नाके लगा कर लोगों का कोरोना सैंपल ले रहे हैं। ताकि कोरोना के संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन का सिलसिला भी जारी है और 15 साल से 18 सा आयु वर्ग के बच्चों के अलावा अन्य लोगो को भी कोरोना वैक्सीनेशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरबनी में खुले रहे बाजार, नहीं लगी सप्ताहांत पाबंदी
सुंदरबनी। सुंदरबनी में शनिवार को सप्ताहांत पाबंदी का कोई असर नहीं देखा गया। जरूरी सेवाओं वाली दुकानों के साथ-साथ अन्य दुकानें भी खुली रहीं। हालांकि पाबंदी को पशोपेश के बीच शनिवार को बाजारों में लोगों की इतनी भीड़ नहीं लगी, क्योंकि आम लोगों को पाबंदी जारी रहने की जानकारी होने के कारण बाजारों में बहुत कम लोग आए।

उपजिला प्रशासन तथा व्यापार मंडल के बीच शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में सुंदरबनी बाजार को खोलने की सहमति बनी थी, जिस कारण आम लोगों के बीच शनिवार को पाबंदी जारी रहने का ही संदेश पहुंचा था। इस कारण शनिवार को बाजारों में बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed