{"_id":"61ed95a709b5ce4e960dd6f1","slug":"corona-rajouri-news-jmu252480473","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पाबंदियों का दूसरे दिन भी रहा सम्पूर्ण असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पाबंदियों का दूसरे दिन भी रहा सम्पूर्ण असर
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कोरोना की लहर से निपटने के लिए जिले में लागू किए गए सप्ताहांत पाबंदियों का रविवार को दूसरे दिन भी असर रहा। लोग ठंठ की ठिठुरन में जहां घर में ही दुबके रहे। वहीं बाजार बंद होने की वजह से सन्नाटा पसरा रहा।
सार्वजनिक परिवहन भी सड़क पर कम दिखे। कोविड-19 और ओमिक्रॉन की रफ्तार के बीच शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सप्ताहांत पाबंदी लागू हो गई, जो सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगी। रविवार को राजोरी शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में हर तरफ सन्नाटा दिखाई दिया। सड़कों पर ना वाहनों का शोर न लोगों की आवाजाही रही। स्ट्रीट वेंडर्स प्वाइंट्स भी सूने पड़े रहे। हालांकि, सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तु वाली दुकानें खुली रहीं, लेकिन उन पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कई जगह सख्ती भी देखने को मिली। सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। वहीं बस स्टैंड पर कई ऐसे लोग भी दिखे। तो कर्फ्यू की वजह और आशंकाओं को देखते हुए अपने-अपने मूल निवास स्थान की तरफ रवाना हो रहे थे। मुख्य सड़क पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आने-जाने वालों का पास भी देखा जा रहा था।
साप्ताहिक पाबंदी के दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार
सुंदरबनी। साप्ताहिक पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को भी नगर तथा आसपास के बाजार बंद रहे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। साप्ताहिक पाबंदी के बावजूद क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी दिन भर बारिश जारी रही, जिससे लोग घरों के अंदर ही दुबके रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
साप्ताहिक पाबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी किस्म की ढील नहीं दी गई, और थाना तथा सिविल प्रशासन की ओर से बाजारों तथा साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त जारी रखी गई। संवाद