फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी जिले में कोविड पॉजिटिव मामलों में भारी उछाल

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलोें में भारी उछाल देखने को मिला। जब तीन डॉक्टरों और 5 अन्य पैरामेडिकल कर्मियों सहित 42 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में तीन कर्मचारियों को संक्रमित पाए जाने के बाद शाखा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में जिन 3 डॉक्टरों और 5 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 42 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनमें से मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक और राजोेरी टाउन से 18, सुंदरबनी से 13, नौशेरा से 3, दरहाल और कंडी हेल्थ ब्लॉक-4, 4 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव सामने आए, वहां उनके कांटेक्ट में अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले भर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विशेषकर 15 से 17 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों को तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले भर में 15 साल से 17 साल आयु वर्ग के 1096 बच्चों को बुधवार को कोविड-वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है। जो अब तक 11873 यानी 27% बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई। प्रवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने बुधवार को जिले भर में 556 लोगों के चालान काटे उनसे 49800 रुपये जुर्माना वसूला जो कि अब तक कुल जुर्माना 78 लाख 92 हजार और 554 रुपये वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कोविड जागरूकता वैन रवाना की
कोविड थ्री वेव को रोकने के लिए लोगों का सहयोग मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य एसओपी के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने बुधवार को कार्यालय से जागरूकता वैन को रवाना किया। सूचना और जनसंपर्क विभाग की तरफ से आईईसी गतिविधियों के एक भाग के रूप में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। ताकि तीसरी लहर के आसन्न खतरे के बीच कोविड उपयुक्त व्यवहार पर जन जागरूकता बढ़ाई जा सके।
फ्लैग ऑफ इवेंट में एडीसी सचिन देव सिंह और डीआईओ नरिंदर कुमार भी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल वैन सभी उपमंडलों में घूमेगी, ताकि आम जनता को कोविड नियमों के सख्त पालन के महत्व और इसके उल्लंघन के मामले में निहितार्थ के बारे में शिक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह जनता, बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करेगा क्योंकि टीकाकरण संक्रमण से सुरक्षित रहने का अंतिम उपाय है। डीसी ने जिले में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए जा रहे अन्य उपायों के अलावा आक्रामक परीक्षण, गहन टीकाकरण सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापक रोकथाम उपायों के अलावा सक्रिय सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने राजोेरी जिले के लोगों से कोविड -19 के खिलाफ सभी निवारक उपाय करने की अपील की, जिसमें मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता का पालन करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राजोेरी ने सीमावर्ती जिले में वयस्क आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और 15-18 आयु वर्ग में पूरी आबादी को टीका लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं।
सुंदरबनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी
बुधवार को 13 मामले सामने आएश्
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। कोरोना संक्रमण से ग्रस्त लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। हर रोज संक्रमितों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ थी। बुधवार को 13 ओर लोग संक्रमित पाए गए, जिससे हर रोज संक्रमण से बढ़ने वाले लोगों की संख्या के कारण लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से भी कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी की गई एसओपी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए गठित टीमों ने जगह-जगह नाके लगाकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान 2200 रुपये जुर्माना वसूला। हालांकि प्रशासन की ओर से गठित टीमों ने बहुत से लोगों को चेतावनी देकर जागरूक भी किया। जो लोग लापरवाह देखे गए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया।

मेंढर में जेके बैंक की दो शाखाएं बंद
मेंढर। उपजिले में भी कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर बैंक और संगाला शाखा में कुछ कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इससे दोनों शाखा को बंद कर दिया गया। इससे पहले मेंढर में एसबीआई के भी कुछ मुलाजिमों के संक्रमित आने से बंद कर दिया गया था। बीएमओ पीए खान का कहना है कि लोग बिना मास्क बाजार में नहीं घूमें और बहुत ही जरूरी काम होने पर ही बाजार में आएं। एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें। हालांकि मेंढर प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा भी अनाउंसमेंट कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों की काफी संख्या बाजारों में दिखाई देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed