फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी मे जीएमसी के डॉक्टर सहित 7 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona
राजोरी मे टीकारण करती स्वास्थ्य कर्मी।
राजोरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित सात नए मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जो नए मामले सामने आये हैं, उनमें एक जीएमसी राजोरी में तैनात डॉक्टर भी शामिल है। जबकि एक बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नए पॉजिटिव में से किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं, जिसके चलते सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर जिले में जहां तक कोविड वैक्सीनेशन का संबंध है, 18-44 आयु वर्ग के 75 प्रतिशत लोगों को पहली डोज दे दी गई है। पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए लोगों में से 72 अभी भी सक्रिय हैं। जबकि 237 की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तीसरी लहर के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से अपनाएं। उधर प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू करने के अपने अभियान में कोविड-19 एसओपी के उल्लंघनकर्ताओं से शनिवार को 28950 रुपये का जुर्माना वसूल किया, जोकि एक अप्रैल 2021 से अब तक 50, 99, 200 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed