फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोविड वैक्सीनेशन के कमी के चलते 3 दिन से नहीं हुई वैक्सीनेशन

विज्ञापन
corona
राजोरी में कोरोना जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
राजोरी। कोविड वैक्सीन की लगातार कमी के कारण तीन दिन से जिले के सभी छह स्वास्थ्य ब्लॉकों में किसी भी स्थान पर टीकाकरण नहीं किया गया है। जिले में 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू होने के बाद से जिला टीकों की कमी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

कुछ सप्ताह भी टीकाकरण 3-4 दिनों के लिए निलंबित रहा और जम्मू से उच्च अधिकारियों द्वारा जिले में 8000 खुराक भेजे जाने के बाद फिर से शुरू किया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा 3 दिन से आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण एक बार फिर टीकाकरण स्थगित कर दिया गया। जिला बार-बार टीके की कमी का सामना कर रहा है। राजोेरी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीके की 30000 खुराक की मांग की, ताकि जिले के सभी 6 स्वास्थ्य ब्लॉकों में टीकाकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सकें, लेकिन केवल 5000 से 8000 खुराक भेजी जा रही है, जिस कारण बार बार वैक्सीनेशन रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तीन दिन से जिले भर में किसी भी स्थान पर टीकाकरण नहीं हुआ। अधिकांश टीकाकरण स्थलों पर लाभार्थी केंद्रों को बंद देखकर निराश हुए और लौट गए, क्योंकि उन्हें वैक्सीन की अनुपलब्धता के बारे में पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। राजोेरी के लिए बड़ी संख्या में खुराक की मांग जा रही है। सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को टीकाकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

-डॉ. अनीस नबी, डिप्टी सीएमओ
--------
कोरोना से 24 वर्षीय युवक की मौत
राजोरी के बेयी नंबल गांव के 24 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जीएमसी राजोरी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उसको बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उपायुक्त के आदेश पर युवक का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन कर के किया गया है। उधर रविवार को राजोरी में कोरोना पॉजिटिव 7 नए मामले सामने आए। इनमें से 6 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश का पालन करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों में अभी भी युद्ध स्तर पर कोरोना टेस्टिंग और सैंपलिंग का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed