फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी मे कोरोना से महिला की मौत,

विज्ञापन
corona
राजोरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल में कोविड-19 के कारण एक और मौत हो गई है। जिले में दूसरी लहर के दौरान 172 मौतों सहित कोरोना मृत्यु दर 227 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 2 और पॉजिटिव मिलने के साथ ही प्राप्त हुई 2214 रिपोर्ट में से जिले में पॉजिटिविटी रेट 0.23% और रिकवरी रेट 97.31 है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दरहाल तहसील के नडिया गांव की 38 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती किया गया था। जहां शुक्रवार को जीएमसी में महिला की मौत हो गई। दूसरी लहर के दौरान जिले में रिपोर्ट किए गए 10969 पॉजिटिव मामलों में से 10674 ठीक हो चुके हैं, और 68 अभी भी सक्रिय हैं। इनमें से 15 होम आइसोलेशन में हैं। 31 पंचायत सीसीसी आइसोलेशन में और 22 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिला परशासन द्वारा लोगों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने के अलावा अपने निकटतम कोविड टीकाकरण केंद्र में कोविड -19 टीके लगवाने की अपील के बावजूद लोग कोविड एसओपी का पालन करते नजर नहीं आते।
विज्ञापन

यह देखा गया है कि बाजारों में बिना मास्क पहने घूम रहे अधिकांश लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और कोई भी अधिकृत अधिकारी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है। उधर विभिन्न टीमों ने जिले भर से कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वालों से 34, 250 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed