{"_id":"60d8c3378ebc3e09c65d0cf2","slug":"corona-rajouri-news-jmu238259871","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शुक्रवार रात आठ बजे से प्रशासन की तरफ से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का संपूर्ण असर रविवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला। शनिवार की सुबह से ही जिले के हर क्षेत्र में पुलिस के जवानों और अधिकारियों को तैनात कर दिया गया। वीकेंड लाकडाउन को पहले से भी अधिक सख्ती से लागू कराया गया।
रविवार की सुबह पुलिस के जवान व अधिकारियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान जगह-जगह पर तैनात नजर आ रहे थे। बिना अनुमति के किसी भी वाहन को सड़कों पर चलने नहीं दिया जा रहा था। जो भी लोग सड़कों पर बिना कारण के आवाजाही कर रहे थे, उन लोगों को भी सख्ती से घरों में भेजा जा रहा था। इसके साथ-साथ प्रशासन द्वारा मात्र दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानों को खोलने का प्रयास किया, जिसे प्रशासन से बंद करा दिया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा से दुकानों को खोलने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई होगी और दुकानों को सील कर दिया जाएगा। सड़कों से गुजर रहे उन्हीं लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा था, जिन लोगों कोे कोई इमरजेंसी थी। बाकी को लौटाया जा रहा था। नाकों से बिना किसी परेशानी के गुजरने की अनुमति उन्हीं को थी जो इमरजेंसी सेवाओं का कार्य कर रहे थे। प्रशासन ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो भी वीकेंड लॉकडाउन का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।