{"_id":"60cb89b48ebc3e29e05e4073","slug":"corona-rajouri-news-jmu2375366127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 2 दिनों मे राजोरी मे 42 पॉजिटिव मामले आये सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 2 दिनों मे राजोरी मे 42 पॉजिटिव मामले आये सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में पिछले 48 घंटों में कोरोना वायरस ने तीन लोगों की जान ले ली है, और 42 नए लोगों को अपनी चपेट में लिया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बीते दो दिनों में 3600 लोगों के टेस्ट किए गए, जिनमें सिर्फ 42 ही लोग पॉजिटिव आए। यहां हैरानी की बात यह है कि सभी पॉजिटिव मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए हैं, जबकि सबसे अधिक हॉट स्पॉट रहे सुंदरबनी स्वास्थ्य ब्लॉक से कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया।
सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल (जीएमसी और एएच) में आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन दो संक्रमितों की मौत हुई, जबकि एक पॉजिटिव व्यक्ति ने घर पर ही दम तोड़ा है। इनमें दो व्यक्ति कालाकोट से और एक दरहाल से हैं। जिले में दूसरी लहर के दौरान पाए गए कुल 6602 पॉजिटिव मामलों में से 352 मामले अब भी सक्रिय हैं। इनमें से 121 होम आइसोलेशन में हैं, 156 पंचायत कोविड केयर सेंटरोें में हैं और 74 लोग अस्पतालोें में आइसोलेशन वार्डों में उपचाराधीन हैं।
इस समय जीएमसी में 56 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जिनमें 53 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और तीन सामान्य उपचार करा रहे हैं। वहीं जिले में टीकाकरण के मामले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए 89.8 प्रतिशत, फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 93.9 प्रतिशत और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 78.1 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। 18 से 44 वर्ष के लगभग 15 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।