{"_id":"60ca40018ebc3e67110a38df","slug":"corona-rajouri-news-jmu2374643166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी ने फेसबुक पर पूर्व सैनिकों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी ने फेसबुक पर पूर्व सैनिकों से की बातचीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए जिले के पूर्व सैनिकों को लाइव संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों से आग्रह किया है कि वे जिले को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में प्रशासन का साथ दें। साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारीजनों के लिए बनाई गईं कुछ सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
अपने संबोधन में राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की शांति और विकास के लिए जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। जिला प्रशासन कोविड महामारी को कम करने के लिए हर पल काम कर रहा है। इस संबंध में पूर्व सैनिकों से सहयोग की जरूरत है। भूतपूर्व सैनिक समुदाय की बेहतरी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड काम कर रहा है। 31 मार्च 2021 तक बोर्ड में 5600 भूतपूर्व सैनिकों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन जिले में यह आंकड़ा अब 10 हजार पार कर गया है। कोशिश है कि सभी पूर्व सैनिकों को पंजीकृत किया जाए। पूर्व सैनिकों की शिकायतों के ऑनलाइन निवारण के लिए तंत्र जल्द ही विकसित किया जाएगा, ताकि उन्हें बार-बार बोर्ड का दौरा न करना पड़े। इसके अलावा जिला प्रशासन ने जिले की सभी तहसीलों में एक विशेष शिकायत निवारण सेल स्थापित करेगा, जहां पूर्व सैनिक आकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएंगे।
सेना से सेवानिवृत्त होकर कई सैनिक सरपंच और पंच बने हैं। उनकी कार्यशैली जिले के अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से अलग है। राजेश कुमार ने भूतपूर्व सैनिकों से अपने क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों पर कड़ी नजर रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जल संरक्षण से संबंधित 1750 कार्य पूरे हो चुके हैं। पूर्व सैनिक व्यक्तिगत रूप से इन कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करें और इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक प्रतिक्रिया दें। उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों को वाइट सिटी, पॉलीथिन मुक्त जिला आदि बनाने सहित जिला प्रशासन की कुछ पहलों के बारे में भी अवगत कराया और जमीनी स्तर पर पहल के सफलता के लिए भूतपूर्व सैनिकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई स्वरोजगार योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। पूर्व सैनिक अपने बच्चों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। सरकार ने हर पंचायत में खेल का मैदान बनाने का फैसला किया है और जिला प्रशासन ने जमीन देखना शुरू कर दी है। भूतपूर्व सैनिक अपने क्षेत्रों में उपयुक्त भूमि की पहचान करें, ताकि जिले के युवाओं की सुविधा के लिए खेल के मैदानों का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों को सेहत योजना के तहत अपना पंजीकरण कराने और अन्य को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा। जिले में लड़कियों की साक्षरता दर लड़कों की तुलना में कम है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से कहा कि वे लोगों को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।