{"_id":"60c8ef168ebc3e2ee339a290","slug":"corona-rajouri-news-jmu237398350","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोरोना से 3 लोगो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोरोना से 3 लोगो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 207 हो गई। वहीं, पांच बच्चों सहित 49 और लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार थन्नामंडी, स्वाडी और केवल गांव से कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। इन तीनों ने जीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश पर तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना काल के नियमानुसार कर दिया गया है।
चूंकि, जिले में टेस्टिंग और सैंपलिंग का काम जारी है इसलिए कोरोना के नए मामले भी आ ही रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर लोगों की टेस्टिंग और वैक्सीनेशन कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में कोेरोना संक्रमितों के 49 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इन मामलों में दरहाल चिकित्सा ब्लॉक से 24, कालाकोट से पांच, कंडी से सात, सुंदरबनी से एक, नौशेरा से पांच और मंजाकोट से सात मरीज मिले हैं।