{"_id":"60bfb11b8ebc3ed48e59b7e9","slug":"corona-rajouri-news-jmu2369098112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किये
विज्ञापन
राजोरी। एक गैर सरकारी संस्था ईच वन टीच वन ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसके संस्थापक जावेद मीर और सुशील शर्मा और अध्यक्ष अविनाश जसयाल अपनी टीम के साथ दिहाड़ी मजदूरों, फुटपाथों, झुग्गी बस्तियों और सड़कों पर रहने वाले लोगों और विशेष रूप से दिव्यांगों से मिलकर उनकी सहायता कर रहे हैं।
मंगलवार को एनजीओ ने जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग को एनजीओ का समर्थन उनकी कठिनाइयों को कम करने में सहायता करेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे एएसपी विवेक शेखर ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्य होते रहेंगे।
अविनाश जसयाल ने कहा कि एनजीओ इन लोगों के लिए राशन की भी व्यवस्था कर रहा है। 15 दिनों तक प्रत्येक व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सुशील शर्मा ने कहा कि मलिन बस्तियों और फुटपाथों पर रहने वालों की आजीविका इस बात पर निर्भर करती है कि वे दैनिक कार्य करके क्या कमाते हैं? कोरोना काल में लोगों के काम का नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्हें संक्रमित होने से बचाने के लिए न केवल जरूरी चीजों की आवश्यकता है, बल्कि राशन की भी जरूरत है। संस्था दोनों पहलुओं पर काम कर रही है। जावेद मीर ने किसी भी जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मदद का आश्वासन दिया। संवाद