{"_id":"60be5b778ebc3ee47e61fe29","slug":"corona-rajouri-news-jmu2368402182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे कोरोना पॉजिटिव 29 मामले आये सामने 18-13-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे कोरोना पॉजिटिव 29 मामले आये सामने 18-13-33
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। करीब दो महीनों का समय बीत जाने के बाद जिले में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत कम हो गई है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मात्र 29 लोगों को ही कोरोना संक्रमित पाया गया। इनमें कालाकोट से नौ, दरहाल से आठ और मंजाकोट से 12 लोग हैं। नौशेरा और सुंदरबनी में पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।
कुछ समय पहले जिले के विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमण को बढ़ता देखकर उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने सौ से अधिक इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कड़ी पाबंदियां लगा दी थीं। क्षेत्र में धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव के नए मामले कम सामने आ रहे हैं, और संक्रमित हो चुके ज्यादातर लोग ठीक भी हो चुके हैं। कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके स्थानों पर हाल ही में कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। इस कारण ऐसे करीब 55 इलाकों को उपायुक्त ने पाबंदी मुक्त कर दिया है।
पाबंदियां हटाने के बाद राजेश कुमार ने कहा कि इन सभी इलाकों में अब केवल वीकेंड लॉकडाउन ही रहेगा। पाबंदी मुक्त हुए इलाकों में सुंदरबनी के 22, कलाकोट के आठ, थन्नामंडी के पांच और राजोरी के 20 इलाके शामिल हैं।