फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

सेना ने कोरोना योद्धाओं के लिए बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिला प्रशासन ने लगभग एक माह पहले जिले में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों की सैंपलिंग करने के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर जिले में पांच कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर की स्थापना की। लेकिन तब से बुद्धल में बनाए गए कलेक्शन प्वाइंट पर तैनात कोरोना योद्धाओं को वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। क्योंकि नागरिक प्रशासन उन्हें पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और बुनियादी ढांचा प्रदान करने में विफल रहा है।
विज्ञापन

बीजेपी युवा इकाई के प्रवक्ता मंजूर अहमद नाइक ने लगातार जिला प्रशासन से अपील की कि वह बुद्धल परीक्षण बिंदु पर कोरोना योद्धाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करें, लेकिन सभी व्यर्थ रहे। कोविड परीक्षण टीम ने बिना किसी बैठने की व्यवस्था और अपेक्षित बुनियादी ढांचे के सड़क पर खडे़ होकर सैंपल लिए। जब ये मुद्दा सेना के कमांडिंग ऑफिसर के साथ उठाया गया तो टीसीपी टेस्टिंग प्वाइंट बुद्धल में कोरोना योद्धाओं को बैठने की व्यवस्था और टेंट की सुविधा उपलब्ध कराए और सेना ने तत्काल टेंट लगा कर कोरोना योद्धाओं के बैठने के लिए कुर्सियां और अन्य बुनियादी ढांचा प्रदान कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सेना के इस कार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सेना है जो नागरिकों और साथ ही नागरिक प्रशासन को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जब भी नागरिकों को सेना की सहायता की आवश्यकता होती है, सेना हमेशा अवाम के लिए आगे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed