फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में 60 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान दिखा संपूर्ण कर्फ्यूकहीं नहीं दिखा पुलिस का नाकालोग खुद ही घरो से नहीं निकले बाहर

विज्ञापन
corona
राजोरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए 60 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को राजोेरी में संपूर्ण असर देखने को मिला। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में कहीं पर भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले और इससे पुलिस को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

राजोरी मुख्य शहर और आसपास के मुख्य चौक, चौराहे एवं अन्य जगहों पर पुलिस के नाके कहीं पर भी पुलिस का नाका नजर नहीं आया। आलम यह था कि जिन स्थानों पर अक्सर पुलिस के नाके रहते हैं वहां पर भी रविवार को कर्फ्यू के दौरान पुलिस के जवान नजर नहीं आए। कोरोना को मात देने के लिए राजोेरी वासियों ने खुद ही घरों में रहना पसंद किया और दिन भर घरों में ही दुबके रहे। वहीं कर्फ्यू के दौरान राजोेरी शहर व आसपास के बाजारों में दवा की दुकानें खुली रहीं, लेकिन दवा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। वहीं फल, सब्जी और दूध दही जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी सुबह और शाम को खुली रहीं, लेकिन दिन के समय वह दुकानें भी बंद ही पाई गई। कुल मिलाकर कोरोना कर्फ्यू के दौरान राजोरी में किसी प्रकार की दिक्कत लोगोें को पेश नहीं आई और न ही पुलिस को कड़ी मेहनत मशक्कत करते देखा गया। उधर जिले के अन्य इलाकों जैसे बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कालाकोट, मंजाकोट, कंडी आदि में भी संपूर्ण कर्फ्यू होने के समाचार मिले हैं। इन इलाकों में भी लोगों ने खुद ही घरों में रहना पसंद किया और कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन व पुलिस का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed